आईएएस सर्विस मीट के तीसरे और अंतिम दिन आज (रविवार) आईएएस अफसर और उनके परिजन 18 किमी साइकिलिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। साइकिलिंग राजधानी के अरेरा क्लब से शुरू हुई है, जो शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर वन विहार और सीएम हाउस होते हुए वापस अरेरा क्लब में खत्म होगी। इसके बाद दिनभर अरेरा क्लब में खेल कूद प्रतियोगिताएं होंगी और शाम को अवॉर्ड सेरेमनी में अलग-अलग हाउस में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पहले सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस अधिकारियों और उनके परिजनों ने गीत संगीत और डांस के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही बोट क्लब में हुई रेस के दौरान आईएएस अफसरों ने हाथों से चप्पू चलाकर बड़े तालाब में मस्ती और धमाल मचाया। इसके अलावा पहले और दूसरे दिन लगातार खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य सचिव अनुराग जैन भी इसमें शामिल हुए और क्रिकेट का आनंद लेते हुए शॉट मारे हैं। आज दिनभर के कार्यक्रम


