श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी ने चलाई साइकिल:रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन, फिट रहने का संदेश दिया

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रविवार को शहर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन हुआ। सुखाड़िया सर्किल से शुरू हुई दौड़ में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जबकि विधायक जयदीप बिहाणी और जिला परिषद सीईओ गिरधर बेनीवाल ने खुद साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों ने शपथ दिलवाई कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक जयदीप बिहाणी, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से मुलाकात की। विधायक बिहाणी ने कहा कि सरकार के दो वर्षों में विकास कार्यों ने नई ऊंचाइयां छुई हैं और यह रन खिलाड़ियों व युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। वहीं, विक्रम ज्याणी ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। साइकिलिंग कैटेगरी भी रखी जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि रन के साथ-साथ साइकिलिंग कैटेगरी भी रखी गई, जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया। रैली सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक होते हुए चहल चौक तक पहुंची। विधायक बिहाणी और सीईओ बेनीवाल पूरी रैली में साइकिल पर ही शामिल रहे, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश और मजबूत हुआ। वहीं, प्रतियोगिता परिणामों में पुरुष वर्ग में सोनू प्रथम, रोहित चौधरी द्वितीय और शीशपाल गोदारा तृतीय रहे। महिला वर्ग में दीपिका प्रथम, रचना द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *