इटखोरी | प्रखंड सभागार में शनिवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु लाभुकों का सत्यापन एवं अनुश्रवण कर आवश्यक कार्रवाई करने से संबंधित बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा ने किया। बैठक में कहा गया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में वर्तमान तिथि तक कुल 195027 स्वीकृत लाभुक हैं। इसमें ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि योजना अंतर्गत कतिपय अयोग्य लाभुको का आच्छादन हुआ है तथा योग्य लाभुकों का आच्छादन नहीं हो पाया है। बैठक में कहा गया कि इसका लाभ लेने वाले इनमें कई लाभुकों द्वारा पूर्व से हीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित हैं। वहीं कई लाभुकों द्वारा एक से अधिक जिलों से भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें कई लाभुकों को विभागीय संकल्प 1406 दिनांक एक साथ1.07. 2024 कंडिका (4) द्वारा निहित अपवर्जन मानकों से अयोग्य है। बैठक में कहा गया कि निम्न परिस्थितियों में आवेदिका इस योजना के तहत अपवर्जन मानक लाभ पाने की अधिकारिणी नहीं होंगी। इसमें आवेदिका स्वयं या उनके पति केंद्र/ राज्य सरकार अथवा केंद्रीय/ राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विधिक निकाय, स्थानीय निकाय, शहरी निकाय तथा सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षक संस्थान में नियमित स्थाई कर्मी, संविदा कर्मी, मानदेय कर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्त के उपरांत पेंशन, पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हों एवं जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद विधायक हो तथा आयकर अदा करने वाले परिवार, परिवार के अभिप्रेत हैं। साथ हीं जिन लाभुकों को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड रांची द्वारा संचालित है किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पूर्व से प्राप्त हो रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। ।


