श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से संपन्न

लोहरदगा| मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम के चित्र के समीप पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में राम जी की भक्ति गीत, हनुमान चालीसा पाठ और रामायण के दोहे का पाठ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि “राम नाम में अपार शक्ति है। यदि जीवन में संदेह और बाधाओं से मुक्ति चाहिए तो प्रतिदिन राम नाम का स्मरण अवश्य करना चाहिए। इससे सफलता स्वतः आपके कदम चूमेगी। कार्यक्रम में प्रीति कुमारी, रश्मि साहू, रेणु कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, यशोदा कुमारी, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, नीतू कुमारी, सत्यम सतलज, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *