शहीद संतोष गोप की प्रतिमा का अनावरण समारोह 13 को

भास्कर न्यूज | गुमला पालकोट रोड़ टैसेरा मोड़ में अहीर सेना झारखंड और ग्राम विकास समिति टैसेरा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद संतोष गोप की प्रतिमा का अनावरण 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को किया जाना है। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना द्वारा शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए CSD कैंटीन की व्यवस्था, मेडिकल कैंप एवं उनके पेंशन संबंधी समस्याओं का निवारण के लिए सभी बैंकों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिला के सभी वीर नारियों को भारतीय सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अहीर सेना के संगठन मंत्री विनय गोप जी ने कहा कि देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। अहीर सेना के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक राम लखन गोप जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला सैनिक बोर्ड के माध्यम से सभी भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। ग्राम विकास समिति टैसेरा के रामनाथ साहू जी ने समस्त जिलावासियों से राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च बलिदान को प्रेरणास्रोत बनाने हेतु कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *