अब लगाए जाएंगे पौधे, दर्जनों इलाके किए चिन्हित जहां लगाई जाएगी ग्रीनरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर पार्षद विक्की दत्ता ने वार्ड-56 के अधीन आते शक्तिनगर में 20 सालों से एक ही जगह कचरा फेंके जाने पर बन चुके डंप को हटवाकर अब रैंप बनवा दिया है। जहां गमले में पौधे लगाकर सजाए जाएंगे। इसी तरह वार्ड में जिस भी खाली पड़ी जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा और डंप बन चुका होगा हटाकर पौधे लगाने का प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इससे वार्ड में जगह-जगह कूड़ा फेंकने की प्रथा जो चली आ रही खत्म होगी। किसी जगह कूड़े का डंप भी नहीं बनेगा। निगम की गाड़ियां आएंगी जिन्हें कूड़ा देना होगा। इसके अलावा जरूरत के अनुसार जल्द ही डस्टबिन भी लगवा दिए जाएंगे। ताकि लोग खाली पड़ी जगहों की बजाए सूखा-गीला कचरा उसमें डाल सकें। उन्होंने बताया कि दर्जनों ऐसे इलाके चिन्हित कर चुके हैं,जहां से कूड़ा हटाकर ग्रीनरी में तब्दील करना है। इलाके के लोगों का भी सपोर्ट मिल रहा है। छोटे-मोटे सुधार से जुड़े काम अपने स्तर पर ही करवा रहे हैं। आप पार्टी का मेयर बनने के बाद जो भी बड़े काम होंगे वह शुरू करवाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *