जालंधर| श्री गुरु नानक देव जी की 120 फुटी रोड स्थित तेरा-तेरा हट्टी में शनिवार को लोहड़ी मनाई गई। इसमें संस्था ने 13 लड़कियों को सूट, बैग, कंबल, मूंगफली व अन्य खाद्य सामग्री दी गई। संस्था के सदस्य रिंकू ने बताया कि तेरा-तेरा हट्टी हर महीने जरूरतमंद लड़कियों को स्कूल फीस, किताबें और वर्दी दान करता है। उन्होंने पूरे भारत की बेटियों की सराहना की जो हर क्षेत्र में लड़ रही हैं और अपने माता-पिता को पंजाब और भारत का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर मुख्य सेवादार तरविंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह, जतिंदर पाल सिंह, अमरप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसविंदर सिंह, एडवोकेट अमित सिंह, पार्षद मनजीत सिंह, डॉ. राकेश चावला, डॉ. हरप्रीत सिंह, मनदीप कौर, गुरविंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।


