होटल संचालक से मारपीट व लूटपाट के 8 आरोपी गिरफ्तार:सदर पुलिस ने 1 बाल अपचारी को निरुद्ध किया, 19 दिसंबर को हुई थी घटना

सीकर की सदर थाना पुलिस ने फतेहपुर रोड स्थित एक होटल के संचालक के साथ मारपीट व लूटपाट करने के मामले में 1 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को‌ पकड़ा है। सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम को हुई वारदात के मामले में सदर थाना पुलिस की टीम ने सीकर जिला निवासी 7 और चुरु निवासी 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, मारपीट के आरोपी एक नाबालिग बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। सदर थाना सीआई इंद्राज मारोड़िया ने बताया कि 20 दिसंबर को आसनसोल(प. बंगाल) निवासी शिवनाथ मांजी ने रिपोर्ट दी थी कि वह फतेहपुर रोड हर्षित होटल के नाम से व्यवसाय कर रहा है। 19 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे 2 स्काॅर्पियो, एक कैंपर और एक स्विफ्ट डिजायर में करीब 20-25 लड़के सवार होकर आए। उनमें से 5-6 लोगों के पास हाथों मे लाठी व सरिए थे। बदमाशों ने आते ही होटल के काउंटर पर बैठे संचालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। कुर्सी उठाकर होटल संचालक के सिर पर व हाथ पैरों पर मारी तथा होटल में फ्रीज व करीब 15 कुर्सी-बर्तन वगैरह तोड़ दिए। बदमाश मारपीट के बाद तोडफोड कर गले से सोने की चैन व रूपए छीन कर ले गए थे। सदर थाना सीआई इंद्राज मारोड़िया ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद CCTV फुटेज भी साथ ले गए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरु की। पुलिस ने संबंधित टावर की काॅल डिटेल के आधार पर 9 आरोपियों को लिस्टेड किया। पुलिस ने राहुल गोकुलपुरा, यश कलोरिया, विशाल योगी, धर्मेंद्र पीपलीवाल, भरत शर्मा, राहुल ढाका, हार्दिक शर्मा, अनिल जाखड़ व विधि से सघर्षरत किशोर बालक को हिरासत में लिया। आरोपियों से सख्त पूछताछ हुई तो उन्होंने हर्षिता होटल संचालक के साथ मारपीट कर होटल पर लूटपाट करना कबूल किया गया। पुलिस ने मारपीट व लूटपाट के मामले में 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर 1 नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपियों में गोकुलपुरा निवासी राहुल रैगर(24), सलेदीपुरा निवासी यश कलोरीया(24), गोकुलपुरा निवासी विशाल योगी(26), रानोली निवासी धर्मेंद्र पिपलीवाल(19), भानीपुरा, चुरु निवासी भरत शर्मा(24), कोटड़ी लुहारवास निवासी राहुल ढाका(20), चिड़िया टीबा निवासी हार्दिक शर्मा(19) और दासा की ढाणी निवासी अनिल जाखड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं, विधि से संघर्षरत 1 किशोर बालक को निरुद्ध किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *