चितरंगी बाजार में किराना-प्लास्टिक दुकान में आग लगी:5 लाख का सामान जलकर नष्ट, फायर बिग्रेड देर से पहुंची, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

सिंगरौली जिले के चितरंगी बाजार में रविवार शाम करीब 7 बजे एक किराना और प्लास्टिक की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस हादसे के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, यह दुकान बोदाखूटा के रहने वाले लाले साहू की थी। शाम के वक्त दुकान से अचानक धुआं उठते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ, जिसमें दुकानदार का करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद गोरबी इलाके से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड के इतनी देर से पहुंचने पर बाजार के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वहां मौजूद अधिकारियों से उनकी बहस भी हुई। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय पर गाड़ी आ जाती तो नुकसान कम हो सकता था। प्रशासन ने लिया जायजा, उठी फायर ब्रिगेड की मांग हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि चितरंगी क्षेत्र के लिए फायर ब्रिगेड की मंजूरी बहुत पहले मिल चुकी है, लेकिन अब तक गाड़ी नहीं खरीदी गई। इसी लापरवाही की वजह से आए दिन आगजनी की घटनाओं में लोगों का भारी नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *