दौसा| 33/11 केवी कलेक्ट्रेट जीएसएस के अंदर मेडिकल कॉलेज के लिए नए फीडर का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। निगम के एईएन (एचटीएम) ओ.पी. मीणा ने बताया कि इस दौरान सोमनाथ, गणेश नगर, गायत्री नगर, अमन विहार, सरस दूध डेयरी, गिरिराज धरण मंदिर, संत सुंदरदास स्मारक, रीको एरिया, इंदिरा कॉलोनी, पीजी कॉलेज, करणी नगर, संगम विहार, श्रीनगर, रामनगर गवर्नमेंट आईटीआई रोड, कपिल विहार, सूर्य मंदिर, गायत्री मंदिर, डोरिया कॉलोनी, जोशी कॉलोनी आस पास का क्षेत्र व इस फीडर के संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


