दौसा| दौसा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (डीसीएए) का नव वर्ष स्नेह मिलन व मकर संक्रांति महोत्सव का रविवार को आयोजन किया जाएगा। गुप्तेश्वर रोड स्थित गुप्तनाथ सूरज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 6 बजे तक होगा। वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रोग्राम कॉर्डिनेटर भवानी शंकर गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पौषबड़ा, मिक्की माउस, इनडोर गेम्स, एकेडमिक सेशन व म्यूजिक पार्टी आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए हिमांशु गोयल होंगे, जबकि सीए रवि खंडेलवाल व पट्रोन लिजिंग एंड फाइनेंस सीईओ त्रिलोक सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता इनकम टैक्स ऑफिसर दौसा इंद्रेश गर्ग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही संस्था के चुनाव भी कराए जाएंगे और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।


