पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीणा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

दौसा | सिकराय अंतर्गत हींगी गांव निवासी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) घनश्याम मीणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व डीईओ मीणा ने पूर्व मंत्री ममता भूपेश व जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस पर उनका पूर्व मंत्री ममता भूपेश व पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कड़ी कोठी रोड पर अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। घनश्याम मीणा पिछले साल 31 जुलाई को डीईओ मा. दौसा से सेवानिवृत्त हुए थे। वे सर्विस के दौरान अपनी कार्यशैली के कारण चर्चित और लोगों के निशाने पर भी रहे, लेकिन सेवानिवृत्ति पर अब वे ही लोग कहने लगे हैं कि घनश्याम मीणा जैसा दूसरा अधिकारी मिलना मुश्किल है। कर्मचारियों के साथ आम लोगों का भी कहना है कि उन्होंने कभी किसी का काम नहीं अटकाया, भले ही कोई उन से ऊंची आवाज में भी बोल देता था। घनश्याम मीणा नेताओं के साथ मंत्रियों के भी चेहते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *