सर्द हवा चली, दिन का तापमान एक ही दिन में तीन डिग्री गिरा

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ एक बार फिर तेज सर्दी का दौर शुरू होता दिख रहा है। शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक बर्फीली हवा चलती रही। औसतन दो किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवा चली। गलन वाली सर्दी सुबह महसूस हुई। सुबह दस बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। खुले मैदानी व पहाड़ी स्थानों पर तेज सर्दी महसूस की जा रही है। सर्दी से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। किसानों को खेती सिंचाई में दिक्कते हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 25.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। इस लिहाज से एक दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। हालांकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री से बढकर नौ डिग्री हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *