सालवी महासभा के चुनाव 17 को

चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय सालवी महासभा चित्तौड़गढ़ के द्वि-वार्षिक चुनाव 17 जनवरी को ऋतुराज वाटिका में सुबह 11 बजे होंगे। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव हंसराज सालवी ने बताया कि 17 जनवरी को होने वाले चुनाव में प्रदेश प्रवक्ता एवं सालवी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल सालवी चुनाव अधिकारी होंगे। चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध करवाएं जाएंगे। इस दौरान नववर्ष मिलन समारोह भी होगा। गंगरार समाज के भूपेंद्र सालवी के मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानलाल सालवी, चंदेरिया चौखला अध्यक्ष मदनलाल, महामंत्री मन्नालाल, सावा चौखला अध्यक्ष श्यामलाल, सभाध्यक्ष किशनलाल, पूर्व महामंत्री दिनेश, किशोर, प्रभुलाल सालवी, गोवर्धन, राजूलाल, राजेंद्र, रतनलाल पाटनिया, भंवरलाल, मुकेश सालवी भंडारिया, कालूलाल, प्रहलाद, भूरालाल, डालचंद, रोशन सालवी, छगनलाल, हीरालाल, गोपाल सालवी, गोवर्धन सालवी सहित समाजजन उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *