मूंगफली से भरे ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर:भारतमाला हाइवे पर हुआ हादसा, दोनों वाहनों में लगी आग, 5 किमी तक लगा जाम

तिंवरी के पास रविवार रात भारतमाला एक्सप्रेसवे पर रतननगर और चंडालिया के बीच एक दर्दनाक हादसे में मूंगफली से लदे ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और देखते-देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेलर में ड्राइवर और खलासी सवार थे। अन्य लोगों के भी होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का अगला हिस्सा भी लपटों की चपेट में आ गया। मूंगफली के जलने से आग और भड़क उठी।जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में मोरबी (गुजरात) की टाइल्स फैक्ट्रियों के लिए मिट्टी भरी थी और वह पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड आई , आधा ही पानी था हादसे के करीब एक घंटे बाद ओसियां से एकमात्र फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें भी आधा ही पानी था। इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने ट्यूबवेल से ट्रैक्टरों के जरिए पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। गौरतलब है कि एनएचएआई की ओर से इस हाईवे पर फायर फाइटिंग जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने बताया कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए, लेकिन प्रशासनिक मशीनरी मौके पर देर से पहुंची। पांच-पांच किमी लंबा जाम घटना के बाद ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। देर रात पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के काफी देर बाद भी न तो प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे, न आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *