रिम्स कैंपस को सेफ करने के चक्कर में प्रबंधन बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी, बिना मतलब ओपीडी से इमरजेंसी की बढ़ा दी दूरी

रिम्स परिसर को अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित बनाने के नाम पर प्रबंधन की ओर से कराई जा रही बाउंड्री अब मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। सेंट्रल इमरजेंसी और ओपीडी कॉम्पलेक्स के बीच मंदिर के पास बाउंड्री वॉल खड़ी कर सीधे आने-जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके कारण मरीजों को अब अनावश्यक रूप से लंबा चक्कर काटकर इमरजेंसी या ओपीडी तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे खासकर गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रिम्स प्रबंधन ने करोड़ों रुपये का टेंडर निकालकर एक एजेंसी को पूरे रिम्स हॉस्पिटल परिसर और रेसिडेंशियल एरिया में बाउंड्री वॉल निर्माण की जिम्मेदारी दी है। सुरक्षा के नाम पर किए जा रहे इस कार्य में मरीजों की सुविधा को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगातार सामने आ रहा है। कई ऐसे रास्ते, जो वर्षों से मरीजों और अस्पताल स्टाफ के लिए उपयोगी थे, उन्हें अचानक बंद किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *