न्यू गौतम नगर में अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ा, लोगों ने निगम में शिकायत की

भास्कर न्यूज | जालंधर न्यू गौतम नगर में अवैध तरीके से एक कॉलोनी का सीवरेज कनेक्शन जोड़ने का काम किया जा रहा है। यहां लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है कि अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने से न्यू गौतम नगर में सीवर जाम की समस्या पैदा होगी। इसे लेकर लोगों ने निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वार्ड-60 के न्यू गौतम नगर में एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस कॉलोनी के सीवरेज को न्यू गौतम नगर की मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जबकि न्यू गौतम नगर में पहले से ही सीवर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में कॉलोनी का अवैध तरीके से सीवर जोड़ने से समस्या और बढ़ेगी। कॉलोनी में रात के समय सीवर कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाता है। इस संबंध में पार्षद गुरजीत सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनी का सीवर न्यू गौतम नगर की सीवर लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को निगम में अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *