पंजाब में कानून-व्यवस्था ठप, नशे और अपराध के विरुद्ध नियोजित लड़ाई की जरूरत : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय सूचना मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने जालंधर में कहा कि पंजाब में लॉ एंड अॉर्डर की हालत खराब हो चुकी है। उन्होंेने पंजाब सरकार पर जनता की सुरक्षा में विफलता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में गैंगस्टर, आतंकवाद और नशे का नेटवर्क फल-फूल रहा है। पंजाब में चिट्टे की गंभीर समस्या है। माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि नशे व अपराध के विरुद्ध नियोजित लड़ाई की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के नेता 4 साल पहले बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन वs पंजाब से नशा, गैंगस्टर खत्म नहीं कर पाए। सरकार का पुलिस और प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं है। दूसरी तरफ मनरेगा की जगह लाई गई नई रोजगार गारंटी विकसित भारत ‘जी राम जी’ बिल के सवालों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने रोजगार योजनाओं के नाम पर जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि जब 1999 में जवाहर रोजगार योजना और संपूर्ण रोजगार योजना शुरू की गई थीं, तब कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम याद नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण गरीबों को 100 दिन नहीं, बल्कि 125 दिन का रोजगार देने की तैयारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *