सीवरेज समस्या को लेकर सौंपा पत्र

भास्कर न्यूज |लुधियाना बसंत एवेन्यू इलाके के निवासियों ने एकजुट होकर ब्लॉक समिति सदस्य प्रीत मोहिंदर सिंह को क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में स्थानीय निवासी सतनाम सिंह और परविंदर कौर ने बताया कि इलाके की सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं और सीवरेज व्यवस्था अक्सर जाम रहती है, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीवरेज बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस मौके पर हरदीप सिंह चावला ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इलाके के लोगों ने मिलकर ब्लॉक समिति सदस्य प्रीत मोहिंदर सिंह और हरदीप सिंह चावला को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच सुखविंदर कौर बावा, करमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजीव अरोड़ा, ओम प्रकाश और आरती शर्मा सहित कई अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *