भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री गोविंद गोधाम मंदिर में साप्ताहिक पालकी सेवा और पवित्र ध्वज पूजन के दौरान श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के जयकारों और मधुर भजनों से संपूर्ण गौशाला परिसर सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा जी के संकीर्तन के साथ हुआ। इस दौरान चमन लाल शर्मा, विनोद शर्मा और पूनम शर्मा के परिवार ने पालकी एवं ध्वज पूजन की विशेष सेवा संपन्न की। विवान शर्मा परिवार की तरफ से छप्पन भोग अर्पित किया गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण जी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से पूजा के बाद उन्हें पालकी में विराजमान किया गया। इस अवसर पर अंकुश और शिल्पा चोपड़ा का जन्मदिन भी सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में संस्था के चेयरमैन सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा और सोनी वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पं. राज शर्मा, अश्वनी ग्रोवर, बसंत कुमार, सुभाष जिंदल, अनूप सग्गड़, डॉ. अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।


