राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 26 और 27 दिसंबर को दो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। संविदा आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर को होगा। यह परीक्षा केवल जयपुर में होगी। इसमें 1535 पद है। इस परीक्षा में करीब 8 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में एक पद के लिए महज 5 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रहेगा। अगले दिन 27 दिसंबर को जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा 7 जिलों में होगी। इन जिलों में जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर शामिल हैं। इसमें 72 पद है। इन पदों के लिए 86 हजार अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। इस परीक्षा में चयन के लिए कड़ा मुकाबला रहेगा। यहां एक पद के लिए 1194 अभ्यर्थी मैदान में रहेंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस परीक्षा के ई प्रवेश पत्र सोमवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बोर्ड का कहना है कि अभ्यर्थी परीक्षा के तय समय से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाए। परीक्षा के तय समय से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यानी दोनों परीक्षाओं के लिए सुबह 10 बजे बाद एंट्री नहीं होगी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थी परीक्षा देने आने से पहले परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देशों को एक बार अवश्य पढ़ ले। ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।


