पंजाब अपडेट्स:कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की पिस्टल चुराने वाले की पहचान हुई, मोहाली में मर्डर के बाद निहंग सिंह के वेश में आया था

15 दिसंबर की शाम मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस ने राणा की 45 बोर लाइसेंसी पिस्टल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है, जो निहंग सिंह के वेश में था और बठिंडा के मलोट क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के अनुसार, राणा को अस्पताल ले जाते समय एक प्रबंधक ने उनकी जेब से पिस्टल और आईफोन अलग रखे थे, तभी खुद को राणा का साथी बताने वाला व्यक्ति पिस्टल लेकर फरार हो गया। मौके पर हालात नाजुक होने के कारण प्रबंधक उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली जाएगी। वहीं टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक रूपा सोहाना ने मीडिया के जरिए अपील की है कि राणा की 10 तोले की सोने की चेन और पांच तोले का सोने का कड़ा चोरी करने वाला व्यक्ति इन्हें गुप्त रूप से वापस कर दे, अन्यथा पुलिस कार्रवाई के बाद कोई मदद नहीं मिल सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *