एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित

बीकानेर| राजकीय पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। एनएसएस प्रभारी हितेश सैनी ने बताया समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य केके सुथार ने की। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष सिविल सुमित राज भाटी, खेलकूद प्रभारी एसएल प्रजापत व प्रशांत जोशी रहे। प्राचार्य सुथार ने आरटीओ पंड्या का मालार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता पंड्या ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर अपने व्याख्यान में ऑडियो-विजुअल तकनीक के माध्यम से उपस्थित स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा तेज गति से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की, जिसमें सही एवं प्रभावी उत्तर देने वाले स्वयंसेवकों को आरटीओ की ओर से पुरस्कृत किया गया। इनका हुआ सम्मान सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमे नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिपाल सिंह भाटी, द्वितीय स्थान नारायण गोदारा, तनुज पुरी तृतीय स्थान, गिरिश देवनानी, मंगीलाल तथा साइबर सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, भारती जांगू, सुभाष, द्वितीय स्थान माया गोदारा, प्रभजोत कौर व तृतीय स्थान भव्या तंवर, साक्षी व्यास तथा शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक में तरुण सिंह, प्रमोद चौधरी, मुकेश गोदारा, सुधीर गोदारा, हुक्माराम, बलराम कहिलेरी, नैतिक सोलंकी, भुवनेश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह, युवराज सिंह आदि को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विदुषी, अनुष्का, चित्रा व दीक्षिता को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *