सागर| शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल भगवानगंज से राहतगढ़ बस स्टैंड रोड पर नगर निगम की जल सप्लाई लाइन टाटा कंपनी द्वारा बदलने का काम इन दिनों लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। सड़क के एक तरफ मोड़ पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। इस रोड से दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल राहगीरों का आवागमन रहता है, लेकिन पाइप लाइन बदलने के कार्य के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।


