शिक्षक प्रतियोगिता से टकराव टला, मेगा पीटीएम और निपुण मेला स्थगित

बीकानेर | शिक्षक प्रतियोगिता और निपुण मेले की तिथियों में अब टकराव नहीं होगा। राजस्थानी स्कूल शिक्षा परिषद ने 23 दिसंबर को प्रस्तावित मेगा पीटीएम और निपुण मेल को स्थगित कर दिया है। परिषद आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। निपुण मेले की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। विदित रहे कि शिक्षा निदेशालय ने जिला स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिता के लिए 23 व 24 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। उधर, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने पूर्व में 23 दिसंबर को स्कूलों में निपुण मेले और मेगा पीटीएम आयोजन के निर्देश दिए थे। एक ही तिथि में निपुण मेला और शिक्षक प्रतियोगिता होने से शिक्षक असमंजस की स्थिति में थे। ‘भास्कर’ ने 15 दिसंबर को ‘प्रतियोगिता और मेले की तिथियों में टकराव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *