जबलपुर में मामूली विवाद में युवक की हत्या:ई-रिक्शा की बाइक से टक्कर के बाद हुई कहासुनी, गले में चाकू मारकर भाग निकले आरोपी

जबलपुर में बीच सड़क पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार शाम 5.30 बजे की है। विवाद की वजह ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत बताई जा रही है। कहासुनी के दौरान ऑटो चालक पवन अहिरवार पर एक बाइक सवार और उसके दोस्त ने हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर उससे मारपीट की। इस दौरान उसके गले पर चाकू मार दिया गया। घटना के बाद उसे लहूलुहान छोड़कर दाेनों मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदेही की तलाश के लिए 5 टीमें लगाई गई है। तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम संदेही की तलाश में 5 टीमें लगी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सीएसपी भगत सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि आईबीटी के पास कॉफी हाउस के सामने सड़क पर यह घटना हुई है। मृतक का नाम पवन अहिरवार पिता सोहन अहिरवार (40) है। वह माढ़ोताल थाना अंतर्गत राजीव नगर का निवासी था। उसके गले में गंभीर चोट पहुंचाई गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पवन ऑटो चलाता था। बाइक सवार और उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद यह घटना हुई है। गले पर वार कर भाग निकले
सीएसपी ने बताया कि घटना की प्रारंभिक वजह वाहन की टक्कर सामने आई है। पवन ई-रिक्शा लेकर पहुंचा, तभी एक सफेद एक्टिवा में आए आरोपी को टक्कर लग गई। दोनों में बहस हुई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल कर उसके गले पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *