सरकार के 2 साल पूरे होने पर लगाई दौड़:रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर खेल स्टेडियम से पटेल सर्किल तक किया गया। इसे कलेक्टर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें कलेक्टर समेत कई बड़े अधिकारी, कर्मचारी और स्टूडेंट आदि शामिल हुए। इसमें। रन फोर राजस्थान में शामिल हुए प्रतिभागियों को सरस डेयरी की ओर से गर्म दूध पिलाया गया। सरकारी योजनाओं के बारे में बताया ज्ञात रहे कि राजस्थान सरकार के दो साल पूरे हुए है। इस उपलक्ष्य पर गत दिनों से हर जिले में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों और उसकी जनहित की योजनाओं के प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला मुख्यालय गत दिनों हाट बाजार लगाया गया। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किए जा रहे है। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र एक एक रथ भेजा गया है। इसके साथ बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी चल रहे है। वे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कड़ी में आज भी जिला मुख्यालय पर रन फोर राजस्थान का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर कल्पना अग्रवाल , बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सुबह 8 बजे सैकड़ों स्टूडेंट, बच्चे, युवक, बीजेपी कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। यह दौड़ अंबेडकर स्टेडियम से शुरू होकर कंकाली माताजी, गांधी पार्क, सुभाष बाजार, कलेक्ट्रेट होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *