अजमेर बार एसोसिएशन का आज से कार्य बहिस्कार:मूलभूत सुविधाओं को लेकर जता रहे हैं विरोध; कोर्ट में नहीं करेंगे पैरवी

नए न्यायालय भवन में वकीलों व पक्षकारों के लिए समुचित पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर बार एसोसिएशन ने आज से कार्य बहिष्कार किया है। एसोसिएशन ने कहा कि व्यवस्थाएं नहीं होने तक वकील कोर्ट में उपस्थित होकर पैरवी नहीं करेंगे। सभी कोट में कार्य स्थगित रहेगा। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा ने बताया- नए कोर्ट भवन परिसर में बैठने और वकीलों के लिखने की टेबल तक नहीं है। इस पर बार एसोसिएशन की ओर से अपने स्तर पर वकील और पक्षकारों के बैठने के लिए नई व्यवस्था की गई लेकिन अनियमितता के कारण वकीलों के बैठने व मूलभूत सुविधाएं नहीं है। यहां पर यूरिनल, पीने का पानी, जिसके आरओ की सही ढंग से सफाई नहीं है, ना ही ऊपर की टंकी व छत की सफाई की गई है। इससे अधिवक्ताओं व पक्षकारों में बीमारी फैलने का अंदेशा है। वहीं पुराने भवन से नए न्यायालय भवन में पैरवी के लिए वकील व पक्षकारों को सड़क पार कर बार-बार जाना व आना पड़ता है। इससे किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो सकती है। ओझा ने बताया कि जब तक समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही करवा दी जाती। तब तक वकील का न्यायालय के प्रति असहयोग रहेगा। ……….. पढें ये खबर भी…. अजमेर में वकीलों ने PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:विरोध में PWD कर्मचारी धरने पर बैठे, कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी अजमेर में वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह घटना जयपुर रोड पर जिला न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर वकीलों द्वारा सड़क को दोनों तरफ से जाम करने के दौरान हुई। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *