पाली में छाया घना कोहरा:तापमान गिरकर पहुंचा 8 डिग्री, 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा

पाली में रविवार की सुबह साढ़े 9 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही। इसे में वाहन चालक भी लाइट लगाकर वाहन चलाते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो रविवार सुबह पाली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 5 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कोल्डवेव चल रही है। सुबह के समय पाली शहर में कई चाय की थडियों पर लोग अलाव तापकर और चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। वॉकिंग पर जाने वाले शहरवासी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहर के स्पोर्ट्स मैदान पर रविवार के कारण बच्चे फुटबॉल खेलते नजर आए। सड़कों पर भी सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम ही नजर आई। शहर के विकास परिहार, कैलाश दमामी ने बताया कि सुबह वॉकिंग पर निकले तब घना कोहरा छाया नजर आया। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *