गांधी हॉल में क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप का 24वां अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 11-12 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 2000 समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आयोजित इस सम्मेलन में ‘मिलन’ नामक परिचय पुस्तिका का विमोचन किया गया, जिसमें उच्च शिक्षित और उच्च आय वर्ग के प्रत्याशियों का विवरण संकलित है। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक प्रत्याशी का परिचय एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया और एक सचित्र फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। आयोजकों ने कार्यक्रम से एक दिन पूर्व इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में पूजन कर परिचय पुस्तिका की प्रति भेंट की और सभी प्रतिभागियों की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दूसरे दिन समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। पूर्णिमा चव्हाण, वंदना चराटे, नमिता गरूड़, भारती गुंजाळ के नेतृत्व में संभाजीराव गुंजाळ, राजेश जाधव, संजय दिघे, सुधीर शालिय, विमलेश जाधव और दाक्षी चव्हाण सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि यह संस्था पिछले 23 वर्षों से निरंतर इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन कर समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।


