बारिश के बाद चली शीतलहर, बादल छाए:आज भी हल्की बारिश की है संभावना; लोग घरों में दुबके

भरतपुर जिले में कल बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई है। कल देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण कोहरा तो नहीं छाया लेकिन, मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के कारण सड़कें गीली हैं। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी हुई थी। बारिश वे बाद बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने का पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ था। कल देर शाम अचानक बारिश हो गई। जिसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण अचानक मौसम में ठंडक बढ़ गई। हालांकि कोहरा नहीं देखने को मिला। वहीं नदबई, बयाना, रुदावल इलाके में बादल छाए हुए हैं। फिर से बारिश होने की संभावना है। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर की सड़कें अभी तक गीली पड़ी हुई हैं। अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *