नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

दमोह के गाड़ी खाना क्षेत्र में रविवार रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और मर्ग कायम कर परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नया बाजार तीन गाड़ी खाना निवासी 20 वर्षीय सुरभि पारोचे (पति लकी पारोचे) ने यह कदम उठाया। उसकी शादी दो साल पहले मोहल्ले में ही हुई थी। मृतका का एक साल का बच्चा भी है। ससुराल वालों ने नहीं दी सूचना मृतका की मां शीला ने जिला अस्पताल पहुंचकर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि बेटी ने फांसी लगाई थी, तो ससुराल वालों ने उन्हें सूचित क्यों नहीं किया। शीला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे और निशान मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। मां शीला के अनुसार, उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष के आरोपों पर ससुराल वालों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। घटना का वास्तविक कारण अभी अज्ञात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *