उदयपुर में मोर का शिकार करते 3 लोग पकड़े:कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष अपने खेत पर हिस्ट्रीशीटर के साथ कर था पार्टी, पुलिस कोर्ट में करेगी पेश

उदयपुर के ऋषभदेव इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोर के शिकार के बाद मौके से पकाकर खाने की तैयारी कर रहे 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में एक कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष है, जिसके खेत पर यह नॉनवेज पार्टी की जा रही थी। ब्लॉक अध्यक्ष एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त के साथ वही मौजूद था। मामला कल देर शाम को ऋषभदेव के बीलख गांव का है। पुलिस तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि रविवार शाम को मुखबीर से सूचना मिलने पर एक खेत पर पहुंचे तो वहां मोर को मारकर उसको पकाकर खाने की तैयारी हो रही थी। यह खेत कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल का था। रूपलाल, हिस्ट्रीशीटर अर्जुन के साथ वही था। पुलिस ने मौके पर रूपलाल, अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार किया। इस खेत पर एक कमरा बना था, जिस पर तीनों लोग यह नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने लाइव नॉनवेज पार्टी के इरादे से खेत के वही मोर का शिकार किया था। इसके बाद उसके मांस को पकाकर वही खाने का प्लान था। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सेम्पलिंग की। व​न विभाग ने भी अपनी तस्दीक कि मोर का शिकार हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *