भीलवाड़ा में बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर, 2 की मौत:सांवरियाजी के दर्शन करने जा रहे थे, शाहपुरा में खड़े ट्रेलर जा घुसी कार

भीलवाड़ा के शाहपुरा में देर रात बोलेरो कार ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतकों के पीछे छोटे बच्चे और परिवार गमगीन हैं। बोलेरो कार और ट्रेलर की टक्कर मेहंदवास थाना क्षेत्र के चूली गांव के चार युवक रविवार रात चितौड़गढ़ स्थित सांवरिया जी के दर्शन के लिए बोलेरो कार में जा रहे थे। शाहपुरा जिले के जहाजपुर बाईपास पर रात लगभग 2:30 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर ही छूली निवासी आत्माराम मीणा (29) पुत्र गेकाराम मीणा और बाबूलाल मीणा (28) पुत्र मुंशी मीणा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल टीपू (30) पुत्र कमरुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा जिला अस्पताल से भीलवाड़ा रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन सोमवार सुबह शाहपुरा अस्पताल पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर गांव लेकर आए। जैसे ही शव घर लाए गए, गांव में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों मृतकों के दो- दो संतानें है दोनों मृतक खेती-बाड़ी करते थे और उनके पीछे छोटे बच्चे हैं। बाबूलाल की एक बेटी 5 साल की और बेटा 3 साल का है। आत्माराम के दो बेटे हैं, बड़े का 9 साल और छोटे का 5 साल है। पूर्व सरपंच हनुमान बैरवा ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की और सरकार से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *