भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत पंजाब दौरे पर मंगलवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान वह आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद वह होशियारपुर के लिए रवाना हो गए। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत अपने पंजाब दौरे के तहत आज जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके आगमन पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस विभाग की ओर से चीफ जस्टिस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।हो चीफ जस्टिस सूर्यकांत होशियारपुर के लिए हुए रवाना इस अवसर पर हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट के कई न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट परिसर का संक्षिप्त दौरा करने और अधिकारियों से मुलाकात के बाद चीफ जस्टिस सूर्याकांत का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होशियारपुर के लिए रवाना हो गया। प्रशासन की ओर से उनके दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पहले से की गई थीं।


