झालावाड़ में अग्रसेन विकास परिषद समिति के देखरेख में अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 450 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य मेहमान अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल, विशिष्ट मेहमान जिला महासचिव स्वरूपचंद कागला और मनोज संजीव गोयल सूरत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस जैन ने की। अतिथियों का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मुख्य मेहमान जुगल किशोर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवक-युवतियों को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का अवसर देते हैं। इससे समाज के लोगों के समय और धन की बचत होती है। अध्यक्ष पारस जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि परिचय सम्मेलन से आधुनिक जीवनशैली में समय पर रिश्ते तय करने में आसानी होती है। संयोजक महेंद्र अग्रवाल और डॉ. सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में झालावाड़ सहित पूरे देश से समाज बंधु शामिल हुए। भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका और सिंगापुर से भी बायोडाटा प्राप्त हुए। सम्मेलन में युवक-युवतियों के अलावा उनके परिवारजन, अभिभावक एवं रिश्तेदार भी मौजूद रहे। अधिकांश युवक-युवतियों ने स्वयं अपना परिचय दिया और सभी को परिचय पुस्तिका वितरित की गई। सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले भामाशाहों और समाज के प्रबुद्धजनों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई थीं, जिन्होंने अपना कार्य संभालकर सम्मेलन को सफल बनाया। इस संपूर्ण कार्य की योजना पिछले दो महीने से की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह दो दिवसीय परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। झालावाड़ में इस तरह का आयोजन 15 वर्ष पूर्व भी सफलतापूर्वक हुआ था। परिषद के उपाध्यक्ष यशवंत सिंघल भुवनेश अग्रवाल भावना अग्रवाल शशि अग्रवाल निर्मल अग्रवाल ओम अग्रवाल नारायण अग्रवाल राजेश अग्रवाल अभय अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रुकमणि गर्ग सचिव नीलिमा अग्रवाल वेद प्रकाश बंसल रीना अग्रवाल कमल जैन संतोष अग्रवाल मोहन अग्रवाल अनीता बंसल का विशेष सहयोग रहा मंच संचालन निलेश जैन डॉ रश्मि गर्ग शशि अग्रवाल शुभम अग्रवाल द्वारा किया गया सभी आगंतुक अतिथियों मेहमानों समाज जनों का समाज के अध्यक्ष पुखराज जैन ने आभार व्यक्त किया।


