मोगा में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग देखकर भागा; पुलिस ने किया पीछा, बाइक फिसलने से गिरा

पंजाब के मोगा में पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 148 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी चेकिंग देखकर मौके भाने गला था, लेकिन बाइक फिसल के कारण गिर गया और पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। डीएसपी लवदीप सिंह गिल के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर हकीमा बस अड्डे के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसल गई और सवार गिर पड़ा। आरोपी की पहचान गांव भोड़ी वाला के रहने वाले तरसेम सिंह उर्फ सेमा के रूप में हुई। बैग में रखी थी 148 ग्राम हेरोइन डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने एक बैग फेंका, जिसमें से 148 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *