डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में साइबर ठगों और उनके परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना में पुलिसकर्मियों के चोटें आई हैं। पुलिस साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर दर्ज शिकायत की लोकेशन मिली थी। उसी लोकेशन के आधार पर पुलिस साइबर ठगों को पकड़ने के लिए गई थी। मारपीट करने वाले आरोपी साइबर ठगों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर ले गए। लोकेशन के आधार पर पुलिस गांव में पहुंची साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर दर्ज शिकायत की लोकेशन सीकरी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सीकरी थाना SHO मुकेश चेची जाब्ते के साथ और DST टीम इंचार्ज बलदेव बास गांव पहुंचे। गांव में पुलिस ने लोकेशन के आधार पर वीरेंद्र और मोनिंदर दोनों भाइयों उनके घर के पास से पकड़ लिया। तभी दोनों भाई शोर मचाने लगे। पुलिसकर्मियों के आई चोटें दोनों भाइयों के शोर मचाने की आवाज सुन उनके पिता कुलवंत, मां आशा कौर और दो अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। तभी उन्होंने पुलिस पर लाठियों से हमला कर दिया। साथ ही पथराव किया। घटना में थाना अधिकारी मुकेश चेची, DST इंचार्ज सुल्तान सिंह, कांस्टेबल अतर सिंह, सोनू राम, हनीफ खान के चोट आई है। आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर ले गए परिजन साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फटी है। आरोपियों के परिजन उन्हें पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद पुलिस अपनी जान बचाकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का FIR दर्ज कर रही है। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग


