फलोदी अधिवक्ता संस्थान चुनाव:भवानीशंकर चाण्डा अध्यक्ष, दुर्गेंद्र सिंह ईंदा उपाध्यक्ष निर्वाचित

फलोदी अधिवक्ता संस्थान के चुनाव आज शाम शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें भवानीशंकर चाण्डा अध्यक्ष और दुर्गेंद्र सिंह ईंदा उपाध्यक्ष चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार जोशी ने बताया कि सचिव पद पर कुलदीप छंगाणी और कोषाध्यक्ष पद पर कृपाल सिंह राठौड़ विजयी हुए हैं। इससे पहले, महासचिव पद पर कंवर लाल मेघवाल और पुस्तकालय प्रभारी पद पर भूपेंद्र सिंह राजपुरोहित निर्विरोध चुने जा चुके थे। सहायक चुनाव अधिकारी कंवर सिंह चौहान के अनुसार, भवानी शंकर चाण्डा 127 मतों से, दुर्गेंद्र सिंह ईंदा 49 मतों से, कुलदीप छंगाणी 57 मतों से और कृपाल सिंह राठौड़ 151 मतों से विजयी हुए। विजयी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *