कारोबारी ने खुद ही करवाया था अपने ऊपर हमला:खुद पर हमला करवाकर बंद कराया था बाजार, मास्टरमाइंड निकला दामाद, CCTV से हुआ खुलासा

ग्वालियर के सराफा बाजार दानाओली में तीन दिन पहले कारोबारी पर आधी रात हुए फिल्मी अंदाज में हमले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस पर दबाव बनाने और विरोधियों को फंसाने के लिए खुद कारोबारी के बड़े भाई ने अपने दामाद (टेंट व्यापारी) के साथ मिलकर प्लान किया था। हमले के बाद बाजार भी बंद रहा था, जिससे ग्वालियर के व्यापारिक संगठन भी आक्रोशित थे। कारोबारी का दामाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ नकाब पहनकर आया था।
आरोपियों ने ताबड़तोड़ पथराव किया था, जिससे बाजार में दहशत फैल गई थी। घटना 19 दिसंबर की रात 12.30 बजे की थी। घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज में एक व्यक्ति की रंगीन शर्ट ने पूरे मामले का खुलासा हो गया। यह शर्ट फुटेज में दिख रही थी और बाद में व्यापारी के साथ भी यही शर्ट पहने व्यक्ति नजर आया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामला सामने आ गया। फिल्मी अंदाज में प्लानिंग, साजिश और हमला
दो भाई ओम खंडेलवाल व दिनेश खंडेलवाल कारोबारी हैं। उनका फेनी, घेवर व स्वीट्स का व्यवसाय है। 19 दिसंबर की रात 12.30 बजे उनकी दुकान पर बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। नकाबपोश बदमाशों ने बिना किसी खौफ के दुकान पर ताबड़तोड़ पथराव किया। व्यापारी ने देर रात की कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। अपनी दुकान व आसपास लगे CCTV कैमरे के फुटेज निकालकर पुलिस पर दबाव बनाया था। अगले दिन शुक्रवार को बाजार में हंगामा हो गया था। कारोबारी ओम व दिनेश खंडेलवाल के समर्थन में बाजार बंद कर दिया गया था। बाजार बंद पॉलिटिक्स से बढ़ा था पुलिस पर दबाव
हमले के विरोध में बाजार बंद से पुलिस पर दबाव बढ़ गया था, क्योंकि पुलिस पर एक पड़ोसी दुकानदार से विवाद के चलते पहले दो बार मारपीट हो चुकी थी। इस बार भी इन्हीं विरोधियों पर हमले की आशंका थी।
CCTV फुटेज व सीडीआर से खुला राज
पुलिस ने सभी हमलावरों की सीडीआर निकालकर मोबाइल लोकेशन देखी तो वह अपने-अपने घर पर ही नजर आए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले CCTV कैमरे के फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया। फुटेज में एक रंग की शर्ट पहने व्यक्ति नजर आया, जिसका हुलिया तो दिख रहा था पर चेहरा नकाब के कारण नहीं दिख रहा था। उसी रंग की शर्ट पहले एक शख्स पुलिस को व्यापारी के यहां नजर आया।
पुलिस ने युवक की पहचान कर सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकालकर चेक किया तो उसकी कारोबारी ओम के बड़े भाई व्यापारी दिनेश खंडेलवाल से लगातार बात हो रही थी। उसकी लोकेशन हमले के समय दुकान पर थी। इसके बाद पुलिस ने उसे उठाकर पूरे मामले का खुलासा किया। दामाद ने किया था हमला, मास्टरमाइंड था व्यापारी का बड़ा भाई
पुलिस ने मामले की परतें खोलीं तो पूरा खुलासा हुआ। घेवर कारोबारी ओम खंडेलवाल की दुकान पर हमला करने वाला उसका खुद का दामाद शुभम खंडेलवाल निवासी ग्वालियर निकला है। शुभम खुद टेंट व्यवसायी है। शुभम ने अपने दोस्त कैफ मोहम्मद, अलमास खान व रितेश खटीक के साथ मिलकर यह हमला किया था। हमले की पूरी प्लानिंग कारोबारी ओम खंडेलवाल के बड़े भाई दिनेश खंडेलवाल ने की थी। मकसद पुलिस पर दबाव बनाकर विरोधियों को फंसाने की थी। पथराव की घटना से चार दिन पहले दिनेश और ओम पर आरोपियों ने हमला किया था।
पथराव से चार दिन पहले हुआ था हमला
कारोबारी ओम व उसके भाई दिनेश खंडेलवाल पर पास ही रहने वाले एक व्यापारी व उसके साथियों ने हमला किया था। रात 8.30 बजे मारपीट की गई थी, जिसमें ओम खंडेलवाल बेहोश हो गया था। इस दौरान बदमाश उनके भाई से सोने की चेन और करीब 60 हजार रुपए भी छीन ले गए। खंडेलवाल का आरोप था कि शिकायत लेकर जब वे कोतवाली थाना पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय आपसी समझौते की सलाह दी। बाद में दबाव पड़ने पर एफआईआर दर्ज की, लेकिन उसमें लूट के आरोप को कमजोर कर दिया गया। एफआईआर में यह दर्ज किया गया कि सोने की चेन “कहीं गिर गई”, जिससे मामला कमजोर हो गया। इसी मामले में धाराएं बढ़वाने के लिए इन लोगों ने मिलकर यह साजिश रची। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर के दानाओली में व्यापारी की दुकान पर पथराव ग्वालियर के दानाओली बाजार में गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने एक व्यापारी की दुकान पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दुकान के शटर पर पत्थर फेंके और धमकी दी। घटना के विरोध में शुक्रवार को दानाओली बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *