फरीदकोट में पटवारी का सहायक रिश्वत लेता गिरफ्तार:प्लाट इंतकाल के लिए मांगे पैसे, सरकारी गवाहों के सामने पकड़ा

पंजाब के फरीदकोट में विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी पूजा यादव के सहायक के तौर पर करने वाले सुखविंदर सिंह नामक प्राइवेट व्यक्ति को 15 सौ रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। यह कार्रवाई फरीदकोट की भान सिंह कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सुखविंदर सिंह ने उसके प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी और शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सुखविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *