खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सिगड़ी जलाकर कमरे में सो रहे पिता-पुत्र और बेटे के दोस्त की मौत हो गई।
दोपहर 3 बजे तक किसी के भी घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो तीनों मृत मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। मकान में सिगड़ी जलाई और सो गए
भिवाड़ी मोड़ चौकी इंचार्ज नरेश यादव ने बताया-मूल रूप से बिहार के रहने वाले धनंजय (50) बेटे अंकित (18), तीन बेटियां और पत्नी के साथ नगलिया की मनीष कॉलोनी में रहते थे। एक बेटा बिहार रहता है। शनिवार रात के समय धनंजय बेटे अंकित और अंकित के पड़ोसी दोस्त मूलत: मुखराम, बिहार निवासी अभिषेक राय (25) राय पुत्र कृष्ण मुरारी रात के समय मकान में थे। ज्यादा सर्दी होने के कारण मकान के अंदर सिगड़ी जलाई और जलती सिगड़ी को छोड़कर धनंजय चारपाई और दोनों दोस्त फर्स पर बिस्तर लगाकर सो गए। धनंजय की पत्नी और तीनों बेटियां अभिषेक के घर जाकर सो गई। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में पहुंचाया
रात के समय सुलगती सिगड़ी से गैस बनी और तीनों बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में ही देर रात तीनों की ही दम घुटने से मौत हो गई। जब दोपहर 3 बजे पड़ोसियों ने आकर देखा तो मकान बंद मिला। पड़ोसियों को शक हुआ तो मकान का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर लोगों ने देखा तो तीनों ही मृत पाए गए।
तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। धनंजय भिवाड़ी में डेली विजेज पर लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था। उसका बेटा अंकित 10वीं कक्षा का छात्र था। अकेला रहता था अभिषेक, सर्दी के कारण धनंजय के आया था अभिषेक अविवाहित है और यहां पर अकेला ही रहता था। वहीं मृतक धनंजय के 3 बेटी और 2 बेटे हैं। धनंजय की पत्नी, तीनों बेटियां, बेटा अंकित ये सब यही भिवाड़ी में ही रहते है। जबकि धनंजय का एक बेटा बिहार में ही गांव में रहता है। अंकित धनंजय की तीसरे नंबर की संतान है। कार में सिगड़ी जलाकर सो गए थे 2 युवक
टोंक जिले के निवाई में शनिवार को सर्दी से बचने के लिए युवकों ने कार में सिगड़ी जलाकर गेट बंद कर लिए। ऑक्सीजन की कमी होने से दोनों बेहोश हो गए। इस दौरान निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूरों को हादसे की आशंका हुई। दरवाजा नहीं खोलने पर शीशा तोड़कर गेट खोला गया, तो दोनों युवक अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ही CPR देकर बचाने का प्रयास किया और एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया। सर्दी में सिगड़ी जलाने से हादसों को लेकर यह खबर भी पढ़े… 1. पाली में दम्पति की कमरे में मिली बॉडी:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- सिंगड़ी के धुएं से दम घुटने से ही हुई मौत, बेटे ने जताई थी मौत पर शंका पाली में कमरे में दंपती की डेडबॉडी मिली। बेटा लगातार कॉल कर रहा था। जब फोन नहीं उठाया तो वह घर पहुंचा। वहां माता-पिता अचेत मिले। पुलिस का कहना है कि कमरे में वे अंगीठी जलाकर सोये थे, हो सकता है दम घुटने से मौत हुई हो। बेटे का कहना है कि उसी कमरे में एक रिश्तेदार भी था, उसे कुछ नहीं हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)


