हनुमानगढ़ में पुलिस विभाग ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक डॉ. अरशद अली ने एक आदेश जारी कर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 36 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) के तबादले किए। एएसआई राजेन्द्र कुमार को नोहर से पुलिस चौकी कलेक्ट्रेट, खेमराज को हनुमानगढ़ जंक्शन और दुलाराम को नहरी थाना से पीलीबंगा भेजा गया है। नई नियुक्तियों में जगदीश प्रसाद को नोहर वृत्त कार्यालय से हनुमानगढ़ जंक्शन, ओमप्रकाश मीणा को खुईयां थाने से संगरिया और दौलतराम को संगरिया थाने से यातायात थाना हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है। महिला पुलिसकर्मी गायत्री देवी को पीलीबंगा में नई जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही महिला थाने से हेमंत कुमार को रावतसर, साक्षी संरक्षण सेल से मोमनराम को खुईयां और मसीतांवाली चौकी से शिशुपाल को धन्नासर चौकी में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित एएसआई को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल जिले में काफी समय बाद किया गया है। जिससे पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली की उम्मीद की जा रही है।


