नकद राशि और साउंड सिस्टम चोरी

कामडारा | राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरहाटोली में बीती शुक्रवार की रात्रि मे अज्ञात चोरों ने कार्यालय कक्ष के रोशनदान को तोड़ कर प्रवेश करने के उपरांत सभी आलमारियों को तोड़ दिया और आलमारियों में रखे कागजात व दस्तावेजों को क्षति पहुंचाई है। इसी के साथ ही आलमारी में रखे लगभग 15 हजार रुपए नकद राशि और विद्यालय के भवन मे रखे साउंड सिस्टम को भी चुरा ले भागे। उक्त मामले को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लुसी सविता धान ने आज शनिवार को कामडारा थाना में लिखित आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला, बीडीओ, सीओ और बीईईओ को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि सौंपी गई है। इधर विद्यालय में घटित चोरी की घटना को लेकर कामडारा पुलिस छानबीन में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *