गुमला में निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे

भास्कर न्यूज|गुमला राम मंदिर के वर्षगांठ को लेकर गुमला में मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर मंदिरों में साज-सज्जा के अलावे कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम किए गए। भंडारा आयोजित किया गया। रविवार को भी मंदिरों में विधि पूर्वक पूजा-पाठ व सामूहिक हनुमान चालीसा के उपरांत महाभंडारा सहित अन्य का आयोजन किया गया है। इधर शनिवार को राम मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं व युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुई। मौके पर मिथलेश, हीरालाल, लक्की, गोरेलाल, विक्की, ब्रिज, नितेश, अमन, अभय, खुशी, चंदा, दीक्षा, नन्हे, खुशबू, रजत, सुधांशु, कारू, मयंक, दीपक, गुन्नू, किशोर, मुकेश, रूपेश सहित अन्य थे। इधर रविवार को भी मंदिरों में भंडारा व अन्य कार्यक्रम होगा। जबकि सरना सनातन मंच द्वारा सनातन जन चेतना सह भजन कार्यक्रम का आयोजन बस डिपू में किया गया है। यहां मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रचारक स्वामी सच्चिदानंद महाराज होंगे। जबकि भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में दस हजार भीड़ उमड़ने का अनुमान है। तैयारी को लेकर सदस्य जुटे हुए है। कलश यात्रा राम मंदिर से चल कर देवी मंदिर से जल उठा कर मेन रोड से पटेल चौक होते हुए जशपुर रोड से मंदिर वापस पहुंचा। फिर मंदिर में श्री राम सहित अन्य देवी देवताओं का पूजा अर्चना व आरती-हवन कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। फिर नगरवासियों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *