बीपीएस में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई

बोकारो | सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में सोमवार को श्रीनिवास रामानुजन जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा में रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के गणितीय पजल्स जैसे संख्या का वर्ग, संख्या का धन आदि के समाधान की विधि बताई गई तथा वैदिक गणित, पास्कल त्रिभुज एवं प्राकृतिक गणित की जानकारी दी गई। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को वैदिक गणित के माध्यम से सरल विधि से पहाड़ा, जोड़, घटाव, वर्ग, घन आदि को समझाना था। विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कहा कि वह विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर निदेशक कैप्टेन आरसी यादव, उप प्राचार्य विश्वजीत पाल, वरीय गणित शिक्षक शमीम अंसारी, राहुल गोप, दीपक कुमार, उज्ज्वल आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *