कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारी:जयपुर में 17-19 जनवरी को होगी बैठक, परिवहन से लेकर नेताओं के ठहरने तक की व्यवस्था की समीक्षा

जयपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का आज जायजा लिया गया। 17 से 19 जनवरी तक होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद बाड़ा पदमपुरा स्थित जैन मंदिर में प्रस्तावित बैठक स्थल का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के परिवहन, आवास, मीडिया प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गई। तैयारियों की समीक्षा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अडवाना, प्रदेश सचिव व पीसीसी प्रवक्ता भीमराज जाखड़, महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश महामंत्री अविकुल शर्मा, प्रदेश सचिव साधुराम वर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष जाकिर बुलंद खान, मदन लाल निर्वाण, डॉ. अशोक, रमेश मीणा, युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष वसीम कुरैशी और महिला प्रदेश सचिव स्नेहलता शामिल थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *