भास्कर न्यूज | जालंधर सूर्या एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी सदस्यों की एक मीटिंग सोमवार को चेयरमैन राजन महेंद्रू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इलाका निवासियों से वसूले जा रहे लैंड इनहांसमेंट चार्ज पर 15% की ब्याज दर तथा वर्ष 2016 से 2021 तक के नॉन-कंस्ट्रक्शन चार्ज की दोबारा और मनमाने ढंग से की जा रही वसूली पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का समय बढ़ाने की मांग भी की गई। सोसाइटी प्रधान राजीव धमीजा ने बताया कि उक्त मुद्दों पर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा ओटीएस स्कीम के अंतर्गत नोटिस 20 दिसंबर के बाद जारी किए जा रहे हैं। जबकि ओटीएस स्कीम का अंतिम दिन 31 दिसंबर है। ओटीएस की डेडलाइन 3 माह बढ़ाने के मामला आप के सेंट्रल विस प्रभारी नितिन कोहली के पास उठाया जाएगा। सोसायटी के महासचिव विकास लखानी ने कहा कि हर प्रकार की कानूनी सलाह ली जा रही है। बैठक में मुरली मनोहर महाजन, रौशन लाल शर्मा, सिपाही लाल, सुदेश चिब, रमेश वोहरा, मदन लाल, डॉ. रामेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ. वीरेंद्र जोशी, डॉ. केसी कोंडल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


