भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के यात्रियों को अगले छह महीने और लुधियाना जंक्शन की बजाय ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन से सफर करना होगा। नॉर्दर्न रेलवे ने 14 ट्रेनों के ठहराव को लुधियाना जंक्शन से स्थानांतरित कर ढंडारी कलां स्टेशन पर किए गए स्टॉपेज को जून 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला परिचालन कारणों और स्टेशन प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिन यात्रियों की टिकट लुधियाना जंक्शन से बुक है, उन्हें यात्रा से पहले स्टेशन की जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों का ठहराव फिलहाल लुधियाना जंक्शन पर बहाल करने की कोई तय समय-सीमा नहीं है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले NTES या हेल्पलाइन 139 से ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। ढंडारी कलां पर रुकने वाली ट्रेनें {12054 – अमृतसर–हरिद्वार जनशताब्दी {14618 – अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस {22552 – जालंधर सिटी–दरभंगा एक्सप्रेस {14616 – अमृतसर–लालकुआं एक्सप्रेस {15212 – अमृतसर–दरभंगा जननायक एक्सप्रेस {12204 – अमृतसर–सहरसा गरीब रथ {12498 – अमृतसर–नई दिल्ली शताब्दी {14680 – अमृतसर–नई दिल्ली एक्सप्रेस {14650 – अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस {14674 – अमृतसर–जयनगर शहीद एक्सप्रेस {19326 – अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस {22424 – अमृतसर–गोरखपुर एक्सप्रेस {14604 – अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस {15532 – अमृतसर–सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस


