सर्दी ने फिर दिखाए तीखे तेवर:कोहरे का कहर, 100 मीटर रही दृश्यता, आज से बढ़ेगी ठिठुरन

अंचल में सर्दी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए हैं। सोमवार को सुबह ग्वालियर में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली और भोपाल की ओर से आने वाली कई ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। हालांकि दो दिन बाद कोल्ड-डे से सोमवार को राहत मिल गई। लेकिन यह राहत मंगलवार को फिरसे कोल्ड-डे में तब्दील हो सकती है। मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बीच दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *